Fighter Release: जानें कब रिलीज होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर, ऋतिक की मूवी के लिए करना होगा इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:19 PM IST

Fighter Release Date: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हुए, वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा एक्शन पैक्ड बिग स्क्रीन फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Fighter Release Date: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हुए, वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा एक्शन पैक्ड बिग स्क्रीन फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फाइटर के साथ निर्माता बने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, जो भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहें है।

Fighter Release: जानें कब रिलीज होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर, ऋतिक की मूवी के लिए करना होगा इंतजार

वह दर्शकों को सेल्यूलाइड पर नेवर सीन बिफोर एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। भारत के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने वाली यह फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट रिलीज है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन 10 जनवरी 2021 को फाइटर फिल्म का ऐलान किया था। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

End of Feed