बॉलीवुड

"चुपचाप रहने लगे..." पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कैसी है सलमान खान की हालत? दोस्त ने बताया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को कुछ दिनों पहले ही मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम खान की तबियत अचानक से बिगड़ जाने के बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागा था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। सलीम खान की तबियत खराब होने का असर सलमान खान पर भी पड़ा है और सुनने में आ रहा है कि वो काफी शांत हो गए हैं।

Image

Image Source: TNN/Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बीते दिनों अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, सलीम खान को मानर ब्रेन हैमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सलीम खान की अचानक से बिगड़ी तबियत के बाद हर कोई जानना चाहता है कि सलमान खान कैसे हैं? सलमान खान भारतीय फिल्म राइटर सलीम खान के सबसे बड़े बेटे हैं, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से भी एक हैं। सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने अमर उजाला के साथ बात करते हुए बताया है कि पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सलमान खान काफी शांत हो गए हैं और बहुत कम बात कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के साथ होगी विशाल भारद्वाज की नेक्स्ट फिल्म, बोले 'इस बार चीजें फाइनल...')

सलमान खान के दोस्त संतोष शुक्ला ने अमर उजाला के साथ बात करते हुए बताया है कि भाईजान इन दिनों शांत रहने की कोशिश कर रहे हैं। संतोष के अनुसार, "सलमान इस वक्त काफी शांत हैं। वो लोगों से कम बातें कर रहे हैं क्योंकि वो किसी को परेशान नहीं करना चाहते हैं और ना ही खुद परेशान होना चाहते हैं। ऐसे वक्त में इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और हम सभी सलमान को स्पेस देने की कोशिश ही कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि आने वाले दिनों में सलमान खान के जीवन में सबकुछ ठीक होगा।" (इसे भी पढ़ें: Lahore 1947: रिलीज से कुछ महीने पहले बदली सनी देओल की फिल्म की स्टोरी, जल्द होगा नए टाइटल का ऐलान)

संतोष शुक्ला ने बातचीत के दौरान ये जानकारी भी दी है कि सलीम खान की तबियत में सुधार आ रहा है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। संतोष के अनुसार, "मैं सलीम जी को देखने गया था लेकिन उनके करीब नहीं गया। हमने उन्हें दूर से ही देखा और उनके लिए दुआएं कीं। ये समय परिवार का होता है और मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था। मैं सबसे बस यही कहूंगा कि सलीम खान साहब के लिए प्रार्थना करें ताकि वो सही सलामत घर लौट आएं।"

बताते चलें कि सलीम खान की तबियत में लगातार सुधार आ रहा है और जल्द ही वो अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ सकते हैं। खान परिवार पर आई इस मुसीबत के वक्त पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी रही और संजय दत्त से लेकर शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे सलमान खान के परिवार का दुख बांटने के लिए भी पहुंचे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article