Housefull 5 Twitter Review: दर्शकों ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को बताया पैसा वसूल, बोले 'कमाल का क्लाइमैक्स...'

Housefull 5 Twitter Review: अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इसका फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देख लिया है। सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों ने हाउसफुल 5 पैसा वसूल बताते हुए कहा है कि कॉमेडी मूवीज के शौकीन दर्शकों को इसे जरूर देखना चाहिए।

Housefull 5 Twitter Review: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देसमुख, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और फरदीन खान जैसे स्टार्स से सजी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसका फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखकर सिनेमाघरों से बाहर भी आने लगे हैं। अगर दर्शकों की मानें तो फिल्म हाउसफुल 5 एक कमाल की कॉमेडी मूवी है, जिसमें न केवल शानदार डायलॉग्स हैं बल्कि इसका क्लाइमैक्स भी गजब का है। दर्शकों ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को फैमिली एंटरटेनर का खिताब दिया है।

Akshay Kumar's Housefull 5

सिनेमाघर से बाहर आए एक व्यक्ति ने कहा है, 'हमें हाउसफुल 5 बहुत ही अच्छी लगी है। इसमें अच्छी कॉमेडी है और सबने अच्छा काम किया है। जिन-जिन लोगों को कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, उन्हें ये जरूर देखना चाहिए।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा है, 'फिल्म की कॉमेडी की सब बात कर रहे हैं लेकिन इसके बीजीएम के बारे में कोई नहीं बता रहा है। फिल्म के हर एक सीन में कमाल का बीजीएम है, जिसकी वजह से दोगुना मजा आता है।'

End of Feed