Housefull 5 first Review: कमाल की कॉमेडी... सस्पेंस से भरा क्लाइमैक्स, अक्षय-रितेश-अभिषेक लाए फैमिली एंटरटेनर

Housefull 5 first Review: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी हाउसफुल 5 सिनेमागरों में रिलीज हो चुकी है। अगर फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर सामने आ रहे फर्स्ट रिएक्शन्स की बात करें तो वो कमाल के हैं। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 को जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है।

Housefull 5 first Review: एक दौर था जब अक्षय कुमार कमाल की कॉमेडी मूवीज लेकर दर्शकों के सामने आते थे। उनकी फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती थीं बल्कि दर्शकों को भी काफी पसंद आती थीं। काफी समय से अक्षय कुमार की ऐसी कोई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पायी, जिस उनके फैंस को हाउसफुल 5 का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और सामने आ रहे फर्स्ट रिव्यूज की मानें तो अक्षय कुमार, रितेश देशमुक और अभिषेक बच्चन एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर लेकर आए हैं, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एन्जॉय कर सकता है।

Housefull 5 Advanced Booking !

ऑल्वेज बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म हाउसफुल 5 का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, 'हाउसफुल 5 एक शानदार कॉमेडी मूवी है, जिसमें चौंकाने वाला सस्पेंस भी है। फिल्म में हर किरदार को पूरी तवज्जो दी गई है और हर कैरेक्टर को खूबसूरती से लिखा गया है। फिल्म की लिखावट इतनी कमाल की है कि इसकी वजह से फिल्म की डेप्थ बढ़ गई है और दर्शकों को ज्यादा मजा आता है। फिल्म में सभी कलाकारों ने सानदार काम किया है और क्लाइमैक्स कमाल का है।'

End of Feed