Housefull 5: अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे अनिल कपूर-नाना पाटेकर

Anil-Nana in Housefull 5: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 की कास्टिंग इन दिनों लगातार जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर सामने आई ताजा खबर के मुताबिक इसमें अनिल कपूर और नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है, जो अक्की के साथ वेलकम में कॉमेडी का तड़का लगा चुके हैं।

Anil-Nana in Housefull 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट लगाता बड़ी होती जा रही है। पीपिंगमून के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है। इन दोनों कलाकारों को दर्शकों ने वेलकम और वेलकम बैक में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए देखा है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी एन्जॉय करते हैं, जिस कारण साजिद नाडियाडवाला ने इन्हें फिर से साथ में लाने का फैसला किया है।

Nana Anil Housefull 5

Nana Anil Housefull 5

हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट लगातार हो रही है लम्बी

अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाउसफुल 4 की रिलीज के बाद से ही दर्शक हाउसफुल 5 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ अनिल कपूर और नाना पाटेकर का जुड़वा दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख और चंकी पांडे जैसे कलाकार पहले से ही हैं। ये दोनों कलाकार इस फिल्म फ्रेंचाइजी की हर मूवी में दिखाई दिए हैं।

End of Feed