Govinda Son Yashvardhan Ahuja Debut With Sajid Khan Film: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा को बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है, जिनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस भी बेहद कमाल है। वहीं अब गोविंदा की विरात को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। खास बात तो यह है कि यशवर्धन आहूजा की अपकमिंग मूवी का नाम भी सामने आ चुका है। ये फिल्म केवल यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान के लिए भी खास होने वाली है। क्योंकि इस मूवी के साथ साजिद खान का बॉलीवुड में कमबैक होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja की शादी में मची खटपट पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग फुटेज लेना चाहते हैं…
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) की डेब्यू मूवी को एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। फिल्म की कास्ट की बात करें तो मूवी में एक्ट्रेस नितांशी गोयल, यशवर्धन आहूजा के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। वहीं फिल्म के साथ ही सुनीता आहूजा भी बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगी। इस मूवी से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए तरण आदर्श ने लिखा, "एकता कपूर और अमर बुटारा साथ आए हैं, साजिद खान डायरेक्ट करेंगे हॉरर कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉरररोइन' (Hero Ki Horrorine) जो 7 जनवरी, 2027 के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म यशवर्धन आहूजा की हिंदी सिनेमा में डेब्यू मूवी बनने वाली है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: FACT CHECK: Kareena Kapoor Khan हैं प्रेग्नेंट? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई
यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) की 'हीरो की हॉरररोइन' में एक्ट्रेस जैमी लिवर, एक्टर चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर पिता गोविंदा की तरह यशवर्धन आहूजा कमाल दिखा पाते हैं या नहीं। साजिद खान की बात करें तो उन्होंने आखिरी फिल्म 'हमशकल्स' बनाई थी। हालांकि उन्होंने 'हाउसफुल 4' में भी काम किया था। लेकिन 'मी टू' के आरोप लगने के बाद साजिद खान ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया था।
