Hera Pheri 3: अक्षय कुमार और परेश रावल के झगड़े से डायरेक्टर प्रियदर्शन ने झाड़ा पल्ला, कहा 'मैं किसी को नहीं...'

Priyadarshan on Paresh Rawal Return in Hera Pheri 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी 'हेरा फेरी 3' में दोबारा से परेश रावल की वापसी हो गई है। तमाम कंट्रोवर्सी के बाद परेश ने फिर अक्षय संग हाथ मिला लिया है। अब पूरे मामले पर डायरेक्टर प्रियदर्शन का क्या कहना है जानिए इस रिपोर्ट में।

Priyadarshan on Paresh Rawal Return in Hera Pheri 3: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' तब सुर्खियों में आई जब परेश रावल ने बीच फिल्म को छोड़ दिया। परेश ने फिल्म को क्रिएटिव के साथ चल रहे मतभेत के चलते छोड़ दिया था। इस खबर बाहर आते ही फैंस परेशान हो गए क्यूँकि 'हेरा फेरी 3' किरदार बाबूराव के बिना फीकी है। ऐसा भी सुनने को मिला था कि परेश रावल के जाने से अक्षय कुमार रोए भी थे। सिर्फ यही नहीं फिल्म को साइन करते हुए परेश ने जो फीस ली थी वो भी मेकर्स को सूत समेत लौटा दी थी। अब हाल ही में परेश ने फिल्म में लौटने का फैसला सभी को बताया जिसपर डायरेक्टर प्रियदर्शन का क्या कहना है जानिए इस रिपोर्ट में।

Priyadarshan on Paresh Rawal Return in Hera Pheri 3

कंट्रोवर्सी के बाद फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में बाबू भैया उर्फ परेश रावल (Paresh Rawal) के लौटने पर प्रियदर्शन कहते हैं 'मैं साउथ इंडिया में रहता हूँ। जब भी कोई फिल्म साइन होती है मैं शूटिंग के लिए चला जाता हूँ। मैं इस फिल्म को करने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को ही निर्माता के रूप में देखता हूं। अक्षय के अलावा मैं किसी और को नहीं जानता।' अपने इस बयान के साथ प्रियदर्शन ने साफ कह दिया कि वो बॉलीवुड पॉलिटिक्स के बारें में ना ही जानते हैं और ना ही उसका हिस्सा बनते हैं।

End of Feed