Hema Malini Dance: 77 साल की उम्र में भी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) का डांस के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इस बार उन्होंने नवरात्रि के मौके पर हैदराबाद में अपनी खास प्रस्तुति 'दुर्गा' पेश की। माता पार्वती के रूप में सजी हेमा मालिनी ने अपने डांस से सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने इस खास शाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं और इसे अपने लिए बेहद खास पल बताया। ये फोटोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-नवरात्रि पर Arijit Singh ने भक्तों को दी खास भेंट, अपनी आवाज में गाई 'लिंग भैरवी शयन आरती')
हेमा मालिनी ने किया परफॉर्म (pic credit-instagram)
हेमा मालिनी ने जीता दिल
एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को हैदराबाद में अपने खास डांस कार्यक्रम 'दुर्गा' की प्रस्तुति दी। क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन तेलंगाना के अग्रवाल समाज ने नवरात्रि के मौके पर किया था। इसी दिन महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई। हेमा मालिनी ने इस खास शाम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरों में वह माता पार्वती के रूप में नजर आईं, जबकि एक दूसरे कलाकार ने भगवान शिव का रूप लिया। हेमा मालिनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन अपने मशहूर कार्यक्रम 'दुर्गा' को पेश करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने इस मौके को अपने लिए मां का आशीर्वाद बताया और कहा कि वह इस प्रस्तुति के बाद खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी फिल्मों और खूबसूरती के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और बाद में शादी कर ली। धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी की जिंदगी में एक बड़ा खालीपन आ गया। हेमा मालिनी आए दिन धर्मेंद्र को याद करती नजर आती है। धर्मेंद्र की मौत से हेमा मालिनी को तगड़ा झटका लगा है।
