धर्मेंद्र की झूठी निधन वाली खबरों पर फूटा पत्नी हेमा मालिनी का गुस्सा, कहा, 'इलाज का असर दिख रहा है...'

Hema Malini Dismissed False News: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को लेकर कुछ देर पहले खबर उडी की उनका निधन हो गया है। अब बेटी ईशा के बाद खुद हेमा मालिनी ने मौत की झूठी खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया। इसी के साथ हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत कैसी है।

Hema Malini Dismissed False News: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक धर्मेंद्र इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बिगड़ती सेहत के चलते भर्ती कराया गया था। फैंस, परिवार और बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी मांग रहे थे। वहीं कुछ समय पहले खबर सामने आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिसके चलते पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी। अब खुद हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए इन खबरों को झूठा बताया, साथ ही धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट भी दे डाली।

Hema Malini Dismissed False News

धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जो हो रहा है वो माफी न करने योग्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जबकी इलाज का असर दिख रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवसी का पूरा सम्मान करें।" हेमा ने अपने इस पोस्ट से साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। साथ ही हेमा ने इन खबरों पर अपना गुस्सा जताया। इस समय जनता धर्मेंद्र की सलामती को लेकर दुआ मांग रही है। एक पल के लिए फैंस धर्मेंद्र की निधन खबर सुन शॉक में चले गए थे। हालांकि अब हेमा और बेटी ईशा देओल ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र ठीक होने की राह पर हैं और खबरें झूठी हैं। बीते दिन धर्मेंद्र से मिलने शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल अस्पताल पहुंचे थे।

End of Feed