Dharmendra की पहली फैमिली संग अनबन की खबरों पर बोलीं Hema Malini- 'ये सब AI है...'

Hema Malini on Rift: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के पहले परिवार के साथ विवाद की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें पूरी तरह मनगढ़ंत बताया और कहा कि उनका परिवार एकजुट और खुश है।

Hema Malini on Rift: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ उनके रिश्ते और शादी को लेकर कई बार बातें हो चुकी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। धर्मेंद्र के पहले परिवार के साथ हेमा मालिनी के रिश्तों को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। अब इस मामले पर हेमा मालिनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और इन खबरों की सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उनके और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन की खबरें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Spirit में इस वजह से नजर नहीं आएंगे कोरियन स्टार Don Lee, प्रकाश राज को लेकर भी मेकर्स ने दिया अपडेट)

hema malini on rift

हेमा मालिनी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

हेमा मालिनी ने कही ये बात

ई-टाइम्स से बातचीत में जब हेमा मालिनी से एक्टिंग में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोचतीं। वह अपने मौजूदा जीवन से खुश हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के लिए काम करती हैं और घर पर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताती हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार उन्हें चाहता है और वह धर्मेंद्र की यादों के साथ अपनी जिंदगी जी रही हैं। उनके मुताबिक, धर्मेंद्र की यादें ही उनकी जिंदगी को भर देती हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अपना बेहतरीन जीवनसाथी बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनके हर काम में उनका साथ दिया। वह उन्हें डांस जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित करते थे। धर्मेंद्र के निधन के दुख पर बात करते हुए हेमा ने माना कि यह दर्द कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता और वह उन्हें बहुत याद करती हैं।

End of Feed