Hema Malini Open Up On Not Attending Karan Deol Wedding: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल ने जून महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। उनकी शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था। खास बात तो यह है कि करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों का भी तांता लगा था। लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली बहनें ईशा देओल और आहाना देओल शादी में नहीं दिखीं। उनके अलावा लोगों को हेमा मालिनी की कमी भी काफी महसूस हुई थी। वहीं अब हेमा मालिनी ने सौतेले पोते की शादी में न जाने की वजह जाहिर की है।
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने करण देओल की शादी में न जाने की वजह बताते हुए यह भी साफ किया कि देओल परिवार बंटा नहीं है और वह अभी भी साथ हैं। उन्होंने इंडिया टुडे को दिये इंटरव्यू में कहा, "ये बहुत ही हास्यास्पद है कि लोग समझने लगे हैं कि हम अलग हैं। हम हमेशा से साथ हैं और पूरा परिवार हमारे साथ है। कुछ कारणों से हम शादी में नहीं जा पाए और वो अलग ही मामला है। लेकिन सनी और बॉबी शुरुआत से ही रक्षाबंधन पर आते हैं।"
बता दें कि ईशा देओल (Esha Deol) और आहाना देओल ने सनी देओल की 'गदर 2' की स्क्रीनिंग पर भी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस मामले पर रिएक्शन देते हुए सनी देओल ने कहा, "वे हमेशा से ही एक-दूजे के साथ हैं। ये पहली बार है जब मीडिया को इस बारे में पता चला है। ये एक तरफ से अच्छा भी है। ईशा, सनी और बॉबी इस बात को लेकर काफी खुश हैं।"
