Heart Of Stone Trailer: हार्ट ऑफ स्टोन में विलेन बनीं आलिया भट्ट, Gal Gadot से लेती दिखीं पंगा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 08:45 AM IST

Heart Of Stone Trailer: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हॉट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अपकिमिंग फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में आलिया निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त को स्ट्रीम होगी। फैंस आलिया की हॉलीवुड फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है।

Heart Of Stone Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart Of Stone) के प्रमोशन के लिए ब्राजील में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। आलिया फिल्म में गैल गैडोट (Gal Gadot) और जेनी डॉर्नन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस की इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

End of Feed