King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

2 नवम्बर को शाहरुख खान ने फिल्म किंग का गाना रिलीज किया, जिसे पसंद किया जा रहा है। इसमें सुहाना खान भी हैं, जिन्हें फैंस मिस कर गए हैं। क्या आप भी सुहाना की झलक मिस कर गए हैं?

शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए रिलीज किया, जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने में ना केवल दर्शकों को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पहली झलक देखने को मिल रही है बल्कि उन्हें फिल्म के कुछ फाइटिंग सीन्स भी नजर आ रहे हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि क्रिसमस पर आने वाली फिल्म किंग में ताबड़तोड़ एक्शन होगा। किंग के पहले गाने तू मिल जाए को दर्शकों से जैसा रिस्पॉन्स मिला है, वो चौंका रहा है। एक्शन सीन्स के साथ-साथ गाने में दर्शकों को सुहाना खान की पहली झलक भी देखने को मिल रही है, जिसे कई लोग मिस कर गए हैं। क्या आप भी सुहाना खान को मिस कर गए हैं? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की 'King' के गाने Tu Mil Jaaye पर फिदा हुए करण जौहर, कही ये बात

King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

क्या आप King के गाने में कर पाए Suhana Khan को नोटिस

किंग के गाने तू मिल जाए में एक जगह घर में आग लगी नजर आ रही है और उसके सामने एक छोटे कद की लड़की खड़ी है। इस सीन को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ये सुहाना खान की झलक है। सुहाना खान फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं, जिनकी झलक मेकर्स ने गाने में डाली है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "ये सुहाना खान की फिल्म किंग से पहली झलक है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "सुहाना खान तुम्हारा सिनेमा वर्ल्ड में स्वागत है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर जगमगाया मन्नत, 'King' का यूं किया प्रमोशन

End of Feed