Force 3: हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम से मिलाया हाथ, फिल्म के लिए एक्टर ने ली मोटी रकम

Harshvardhan Rane signs Force 3: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि हर्षवर्धन राणे ने फोर्स 3 के जॉन अब्राहम से हाथ मिलाया है। मूवी में उन्हें मोटी रकम मिली है।

Harshvardhan Rane signs Force 3: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की वजह से चर्चा में है। उनकी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी हिट साबित हुई है। जनता ने दोनों को काफी प्यार दिया है। इस बीच हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षवर्धन राणे ने फोर्स 3 के लिए साइन किया है, जो जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगी। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

force 3

pic credit-Harshvardhan Rane/ John Abraham (instagram)

हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम से मिलाया हाथ

हर्षवर्धन राणे ने फोर्स 3 के लिए जॉन अब्राहम से हाथ मिलाया है। काफी समय से लोग फिल्म फोर्स 3 का इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड हंगामा के को सोर्स ने बताया है कि हर्षवर्धन राणे को फिल्म फोर्स के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस मिलेगी। सोर्स के मुताबिक, 'हर्ष ने साबित कर दिया है कि वो मजबूत ऑडियंस खींच सकते हैं, तब भी जब कई बड़े सितारे संघर्ष कर रहे हैं। उनके पास बहुत वफादार फैन बेस है। प्रोड्यूसर्स को उन पर बड़ी रकम लगाने में भरोसा है।' हर्षवर्धन और जॉन का पुराना पर्सनल रिश्ता है। हर्ष ने अक्सर बताया है कि मुंबई आने पर जॉन पहले इंडस्ट्री वाले थे जिनसे वो मिले।फिलहाल ये देखना बाकी है कि क्या हर्ष पूरी तरह फ्रैंचाइज का लीड रोल लेंगे, या जॉन का कैरेक्टर मेंटर की तरह दिखेगा जो हर्ष के नए पुलिसवाले कैरेक्टर को ट्रेन करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म फोर्स 3 का डायरेक्शन भाव धुलिया करेंगे, और शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होगी।

End of Feed