कभी हिट तो कभी फ्लॉप...जैसा रहा Sonam Kapoor का फिल्मी करियर, 7 सालों से हाथ नहीं लगा कोई प्रोजेक्ट

Sonam Kapoor Birthday: साल 2007 में सोनम कपूर ने फिल्म 'सावरिया' से की थी। बीते 7 सालों में सोनम कपूर ने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है। आइए उनकी बीती 6 फिल्मों पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 9 2026, 09:23 IST
कभी हिट तो कभी फ्लॉप...जैसा रहा Sonam Kapoor का फिल्मी करियरImage Credit : Instagram01 / 07

कभी हिट तो कभी फ्लॉप...जैसा रहा Sonam Kapoor का फिल्मी करियर

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2019 में सोनम कपूर को आखिरी बार बड़े परदे पर देखा गया था। इसके बाद से लेकर अब तक सोनम कपूर अपनी शादीशुदा लाइफ और बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सोनम कपूर की बीती फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कुछ फ्लॉप रही तो कुछ हिट साबित हुईं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

द जोया फैक्टरImage Credit : Instagram02 / 07

द जोया फैक्टर

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में सोनम कपूर के साथ दलकीर सलमान अहम रोल में नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगाImage Credit : Instagram03 / 07

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

साल 2019 में रिलीज हुई इस मूवी में सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 20.28 करोड़ रहा था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

संजूImage Credit : Instagram04 / 07

संजू

संजय दत्त के जीवन पर बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' में सोनम कपूर ने अहम रोल अदा किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

वीरे दी वेडिंगImage Credit : Instagram05 / 07

वीरे दी वेडिंग

शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर नजर आई थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।

पैड मैनImage Credit : Instagram06 / 07

पैड मैन

अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की फिल्म 'पैड मैन' में भी सोनम कपूर ने अहम रोल प्ले किया था। 81.82 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ यह भी एवरेज मूवी थी।

नीरजाImage Credit : Instagram07 / 07

नीरजा

सोनम कपूर ने इस मूवी में एयरलाइंस में एक वरिष्ठ फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 75.61 रहा था। फिल्म सेमी-हिट रही थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!