Hardik Pandya-Natasha Stankovic Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने विश्वभर में देश का नाम ऊंचा कर दिया है। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेताओं तक सभी भारतीय टीम को वर्ल्डकप जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस बीच हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ को लेकर दोबारा खबरें सामने आने लगी हैं। हार्दिक को इस समय सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं। बीते कुछ समय से हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं।
Hardik Pandya and Natasha Stankovic Divorce Rumors After World Cup 2024
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के इस सीन में दीपिका पादुकोण ने झोंक दी पूरी ताकत, सीधा हो गई Game of Thrones से तुलना
हालांकि अभी तक हार्दिक या नताशा किसी की तरह से भी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरों को फिर से हवा मिलती नजर आ रही है। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
फिर सामने आ रही हैं नताशा-हार्दिक के तलाक की खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद जहां एक तरफ सभी लोग टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नताशा स्टेनकोविक ने कोई भी पोस्ट या इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर नहीं की है। हार्दिक पांड्या को बधाई देना तो दूर उन्होंने भारत की जीत पर भी रिएक्ट नहीं किया है। जिसके बाद अब नताशा और हार्दिक के अलग होने की खबरों को और भी हवा मिलती दिख रही है। लोगों का मानना है कि जल्द ही हार्दिक और नताशा अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी भी तोड़ सकते हैं।
