Deepika Padukone Campared to Emilia Clarke: कल्कि 2898 एडी को वर्ल्डवाइड प्यार मिल रहा है। इस पैन इंडिया फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। बड़े पर्दे पर फिल्म ने एक दम हॉलीवुड एक्शन फिल्मों जैसी फील दी है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की जमकर चर्चा हो रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा से एसएस राजामौली तक कई कैमियों भी नजर आए हैं। जिन्होंने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। इस बीच अब फिल्म में दीपिका पादुकोण के एक सीन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस की तुलना हॉलीवुड अभिनेत्री एमिला क्लार्क से हो रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसको लेकर लगातार अपना पॉइंट ऑफ व्यू शेयर कर रहे हैं। आइए यहां नजर डालते हैं।
गेम्स ऑफ थ्रोन से हुई दीपिका के सीन की तुलना
दीपिका का वह सीन जिसमें उन्हें आग से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था,इसने फैंस को एमिलिया क्लार्क से दीपिका की तुलना करने पर मजबूर कर दिया है। एमिलिया के गेम ऑफ थ्रोन्स का कैरेक्टर भी काफी आइकॉनिक रहा है, अब दीपिका के कैरेक्टर की तुलना भी इसी से की जा रही है।
कई लोगों का मानना है कि फिल्म में दीपिका के रोल ने कमाल कर दिया है, खासकर इसका क्लाइमैक्स भी जबरदस्त है। मूवी में दीपिका की एक्टिंग की खूब सराहना हो रहा है। कल्कि 2898 एडी में दीपिका ने अपनी एक्टिंग रेंज का लाजवाब प्रदर्शन किया है।
