बॉलीवुड

T20 World Cup 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा पर बरसाया प्यार, पोस्ट शेयर कर बोली दिल की बात

T20 World cup 2024, Virat Kohli posts for Anushka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। इस बीच क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को जीत का क्रेडिट दिया है। आइए यहां उनकी रोमांटिक पोस्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Virat Kohli Shares Romantic Post with Anushka Sharma

T20 World cup 2024, Virat Kohli posts for Anushka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी ने भारत को विश्वविजेता बना दिया है। इस मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स भारत की जीत सेलिब्रेट कर रहे हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को जीत का क्रेडिट दिया है। भारत की शानदार जीत और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद विराट ने अनुष्का पर जमकर प्यार लुटाया है, उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है।

सोशल मीडिया पर अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रही है। लोगों दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए यहां उनकी रोमांटिक पोस्ट पर नजर डालते हैं।

विराट कोहनी ने अनुष्का शर्मा पर बरसाया दुनियाभर का प्यार

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यार, तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी संभव नहीं होता। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़े हुए रखती हैं और तुम हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ मुझे सच महसूस करवाती हो। मैं तुम्हारे लिए इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही तुम्हारी भी है। धन्यवाद और तुम जैसे हो मैं तुम्हें वैसे ही प्यार करता हूं।'

विराट की इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी हार्ट रिएक्ट करते हुए रिप्लाई किया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भी दोनों पर प्यार लुटाया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article