बॉलीवुड

इस कारण अस्पताल में भर्ती हुए Shatrughan Sinha, फैन्स मांग रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

Shatrughan Sinha hospitalised For This Reason: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैन्स के बीच खलबली मच गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर और कमजोरी महसूस होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha hospitalised For This Reason: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने फैन्स को परेशान किया है। हरकोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा को हुआ क्या है जो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिग्गज अभिनेता को वायरल बुखार और कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 77 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की। लव सिन्हा ने बताया, 'डैड को कुछ दिनों से वायरल फेवर और कमजोरी महसूस हो रही थी। इसलिए हमने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया।' शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल की शादी के कुछ ही दिन बाद कराया था। शत्रुघ्न सिन्हा के फैन्स अभिनेता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। फिलहाल अभिनेता ठीक है और रिकवरी कर रहे हैं।

बताते चलें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। 23 के दिन रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर अदिती राव हैदरी सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article