Haq Movie Twitter Reaction: बॉलीवुड की नई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'हक' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म आज यानी 7 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी। फिल्म 'हक' क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। ये एक फ्रेश स्टोरीलाइन है जिसे दर्शकों ने अपनी तरफ आकर्षित किया है। फिल्म का पहला शो सिनेमाघरों में खत्म हो चुका है तो दर्शकों के भी रिएक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने लगे हैं। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए की फिल्म 'हक' देखने के बाद लोगों की राय कहानी और कलाकारों की एक्टिंग के प्रति क्या है।
Image Source: Junglee Pictures Instagram
फिल्म 'हक' (Haq) को जनता से प्यार मिलता दिखाई दे रहा है। 'हक' की कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की जोड़ी को लोगों ने अपने दिल में जगह दे डाली। दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग से फैंस काफी इंप्रेस नजर आए जो मेकर्स के लिए एक अच्छी बात है। X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने फिल्म 'हक' की तारीफ करते हुए लिखा, 'आपको एक ऐसे सफ़र पर ले जाता है जहाँ आप प्यार के एहसास और इंसाफ़ के पल, दोनों ही देखते हैं। कहानी अचानक ऐसा मोड़ लेती है कि दर्शक हैरान रह जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर हुआ क्या? वाकई, सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी!' अधिकतर लोगों ने फिल्म 'हक' को पांच में से 4 से ज्यादा स्टार दिए हैं।
सोशल मीडिया पर एक और यूजर ने फिल्म देख अपनी राय कहते हुए लिखा, 'असल में एक अच्छी फ़िल्म है, यामी और इमरान के शानदार एक्टिंग ने इसे बखूबी पेश किया है।' कमाल की बात तो ये देखने को मिली कि खुद को सेल्फ क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान ने फिल्म 'हक' की तारीफ कर डाली। कमाल आर खान ने फिल्म को बेहतरीन कहा और डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा की जमकर वाह-वाही की। ओवरऑल देखा जाए तो फिल्म को जनता से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि 'हक' पहले दिन कितनी कमाई करेगी। बता दें फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के साथ-साथ इनसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो ने किया है।
