LIVE
Haq Movie Review and Release Live Updates: ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ाएगी इमरान हाशमी-यामी गौतम की 'हक', क्रिटिक्स ने लुटाया प्यार
Haq Movie Review (हक मूवी रिव्यू) Emraan Hashmi Yami Gautam film Box Office Collection, Audience Reaction Live Updates: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को लेकर सामने आए रिव्यू भी शानदार है।
Haq Movie Review (हक मूवी रिव्यू) Emraan Hashmi Yami Gautam film Box Office Collection, Audience Reaction Live Updates: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) लंबे इंतजार के बाद आज यानी 7 नवंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म हक अपनी रिलीज से पहले से भी काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह फिल्म हक की स्टोरी हैं। जो एक रियल केस पर बेस्ड हैं। इस फिल्म को लेकर सामने आ रहे रिव्यू भी काफी अच्छे और दमदार है। क्रिटिक्स 'हक' को पावरफुल फिल्म बता रहे हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी शानदार होने वाला हैं। सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम रोल में नजर आएंगे।
NOV 07, 2025 11:00 IST
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हक'
फिल्म हक बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। फिल्म हक नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। यहां पढ़ें पूरी खबर: फिल्म हक ओटीटी
NOV 07, 2025 08:33 IST
NOV 07, 2025 06:32 IST
Haq Box Office Collection Live: 'हक' जीरो कट के साथ हुई रिलीज
एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) को सेंसर बोर्ड ने बिना एक कट के क्लियर कर दिया है। ये फिल्म जीरो कट के साथ रिलीज हो रही है।
NOV 07, 2025 06:07 IST
Haq Box Office Collection Live: इतना है फिल्म का रन टाइम
एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) का रन टाइम 2 घंटे 16 मिनट है।
NOV 07, 2025 06:05 IST
Haq Movie Review and Release: फिल्म में इस रोल में नजर आए सितारे
फिल्म हक में यामी गौतम शाजिया बानो के रोल में हैं। इमरान अब्बास खान का किरदार निभा रहे हैं। वर्तिका सिंह सायरा बनकर डेब्यू कर रही हैं। तो वहीं असीम हट्टंगड़ी और शीबा चड्ढा शाजिया की कोर्ट में वकील बनी हैं।
NOV 07, 2025 06:00 IST
Haq Review And Rating Live:कैसा होगा 'हक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक पहले दिन करीब 2-3 करोड़ कमा सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला तो वीकेंड में कलेक्शन और बढ़ जाएगा।
NOV 07, 2025 05:58 IST
ये है 'हक' की स्टोरी
Haq Movie Review Live: इमरान हाशमी (emraan hashmi) यामी गौतम (yami gautam), शीबा चड्ढा (sheeba chaddha), वर्तिका सिंह (vartika singh) और दानिश हुसैन (danish husain) की फिल्म हक की स्टोरी शाह बानो केस से इंस्पायर्ड है।
