Hanuman Ansh के सीक्वल पर Shobhinaw Satyaa ने लगाी मुहर, बोले- मुझे खुद इंतजार है...

Hanuman Ansh Sequel Confirmed: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'हनुमान अंश' ने लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं अब एक्टर शोभिनव सत्या ने इसके दूसरे पार्ट पर भी मुहर लगा दी है।

Hanuman Ansh Sequel Confirmed: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'हनुमान अंश' ने लोगों का खूब दिल जीता। 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन देखते ही देखते ये मूवी न केवल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई। बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की जबरदस्त कमाई भी की। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' को लेकर अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, 'हनुमान अंश' के सीक्वल पर खुद एक्टर शोभिनव सत्या ने मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की प्लानिंग कर रहे हैं और वह खुद भी 'हनुमान अंश' के सेकंड पार्ट के इंतजार में हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ...' Hanuman Ansh एक्टर शोभिनव सत्‍या ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना

Hanuman Ansh: शोभिनव सत्या ने सीक्वल पर लगाई मुहर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'हनुमान अंश' के बारे में शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने सीक्वल को लेकर कहा, "मैं भी हनुमान जी और बाबा नीम करोली का भक्त हूं। मुझे खुद सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। हमारी मूवी के अंत में भी ये लिखा हुआ था, 'कहानी अभी अधूरी बची है और ये कहानी बहुत ही खास है।' ये इशारा करता है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जाहिर तौर पर आ रहा है।" शोभिनव सत्या ने मेकर्स की प्लानिंग से भी पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, "हमारे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने कहा है कि अगला पार्ट बनाया जाएगा। लेकिन ये कब आएगा, इसकी घोषणा वे खुद करेंगे।" जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 451 करोड़ी 'Hanuman Ansh' के एक्टर की फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान, इतने कम पैसों में किया गुजारा

    बता दें कि एक्टर शोभिनव सत्या के अलावा खुद 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने भी मूवी के सीक्वल पर हामी भरी है। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि हम प्रोड्यूसर ने पहले ही ये तय कर लिया है कि हम पार्ट 2 जरूर बनाएंगे।

    'हनुमान अंश' के कलेक्शन की बात करें तो 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस मूवी ने वैश्विक स्तर पर 450 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धमाकेदार कमाई की थी।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed