Bandar Cast Fees: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' 5 जून को रिलीज कर दी गई है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कहा जा रहा है कि 'बंदर' करने के लिए बॉबी देओल ने मुंहमांगी रकम चार्ज की है। वहीं दूसरी ओर बाकी एक्टर्स को बॉबी देओल के मुकाबले काफी कम सैलरी मिली है। तो चलिए देखते हैं 'बंदर' की स्टारकास्ट की फीस...
राज बी शेट्टी फिल्म 'बंदर' में लिजर्ड मैन का किरदार निभा रहे हैं। इस मूवी में अपने रोल को अदा करने के लिए राज बी शेट्टी ने 40 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
सान्या मल्होत्रा इस मूवी में बॉबी देओल की बहन का किरदार अदा कर रही हैं। इस मूवी के लिए सान्या मल्होत्रा को 60 लाख रुपये बतौर फीस मिली है।
सबा आजाद इस मूवी में समीर यानी बॉबी देओल की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई दे रही है। इस मूवी को करने के लिए सबा जाड को 70 लाख रुपये मिले हैं।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' में जितेन्द्र जोशी को अहम किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए जितेन्द्र को 1 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
सपना पब्बी को फिल्म 'बंदर' में समीर की एक्स-गर्लफ्रेंड का रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी के लिए सपना को मेकर्स ने 1.3 करोड़ रुपये सैलरी दी है।
बॉबी देओल फिल्म 'बंदर' में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी को करने के लिए मेकर्स ने बॉबी देओल को 45 करोड़ रुपये फीस दी है।