Tiger Shroff पर फायरिंग से पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को बनाया गया निशाना, गुलशन कुमार की हुई थी हत्या

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 09:22 PM IST

Bollywood Stars Firing Case: बॉलीवुड में सितारों पर गोलीबारी की घटनाएं नई नहीं हैं। टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान, रोहित शेट्टी और गुलशन कुमार जैसी हस्तियां भी हमलों का निशाना बन चुकी हैं।

Bollywood Stars Firing Case: मुंबई में एक बार फिर बॉलीवुड की एक हस्ती पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। 18 अक्टूबर को एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग में बाल-बाल बच गए। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड हस्ती को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई हो। इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इनमें एक्टर सलमान खान (Salman Khan), फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), राकेश रोशन (Rakesh Roshan) और टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि पिछले कुछ दशकों में बॉलीवुड की हस्तियों से जुड़ी गोलीबारी की प्रमुख घटनाएं कब और कहां हुईं।

Tiger Shroff Firing Case

बॉलीवुड में गोलीबारी की घटनाओं का पुराना इतिहास, गुलशन कुमार से टाइगर श्रॉफ तक के नाम शामिल (Image Source: IMDb)

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से फिर चर्चा में आई बॉलीवुड की सुरक्षा

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। इस घटना में एक्टर सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed