धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा अपडेट, बोलीं 'पंजाबी लोग कभी हार नहीं...'

Ssunita Ahuja on Dharmendra's Health: इंडियन सिनेमा के साथ-साथ फैन्स भी धर्मेंद्र के एडमिट होने के बाद चिंता में थे। अब अभिनेता को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और उनकी देखभाल घर पर की जाएगी। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रिएक्शन देते हुए कि पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते हैं।

Ssunita Ahuja on Dharmendra's Health: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) अब हॉस्पिटल से अपने घर पहुंच चुके हैं। 12 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Ssunita Ahuja) ने दिग्गज अभिनेता के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जाहिर की। इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। दिग्गज अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब उनकी देखभाल घर पर ही की जाएगी। सुनीता आहूजा ने यहां तक कहा कि पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते हैं।

Ssunita Ahuja on Dharmendra's Health

Pics Credit: Instagram

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर बोलीं सुनीता आहूजा

एक वायरल वीडियो में गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'हां मैंने देखा, कल मेरे पति गोविंदा जी गए थे मिलने मैं मुंबई में नहीं थी, वो मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं, ही-मैन हैं। माता रानी से कल से प्रार्थना कर रही हूं कि वो जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं। मैं चाहती हूं वो एकदम पहले की तरह तंदुरुस्त और स्वस्थ हो जाए। मेरे दिल से माता रानी की दुआ है कि मैं अच्छी खबर सुन लूं, मैं भी जाऊंगी उनको देखने के लिए, वो ठीक हो जाएंगे। पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते, वो एकदम फर्स्ट क्लास हो जाएंगे।'

End of Feed