Govinda-Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कभी दोनों के तलाक की बात सामने आती है, तो कभी दोनों के रिश्ते को लेकर नए दावे चर्चा में आ जाते हैं। अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि सुनीता आहूजा ने दावा किया है कि गोविंदा दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। उनके इस बयान के बाद गोविंदा के मैनेजर ने सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि गोविंदा ने क्या कहा है, जिसने हलचल मचा दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Hero Ki Horrorine: साजिद खान की फिल्म से होगा Govinda के बेटे का डेब्यू, इस हसीना संग करेंगे रोमांस
'गोविंदा नहीं कर रहे दूसरी शादी'
एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह दोनों के तलाक और एक्टर की दूसरी शादी को लेकर चल रही है खबरें हैं। सुनीता आहूजा ने दावा किया की गोविंदा कोमल रानी के साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर ने कहा, 'ये बात तो मैं आपसे ही सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही। वो उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा तभी उन्होंने ऐसे दावे किए।' उन्होंने आगे कहा कि अगर एक्टर वाकई दूसरी शादी करने वाले होते तो सुनीता की जगह खुद तलाक के लिए फाइल करते। मैनेजर ने ये भी बताया कि दोनों समझदार हैं और अपने और बच्चों के भले की ही चाहत रखते होंगे। आखिर में उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि दोनों अपने मतभेद सुलझा लें, परिवार की खातिर।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Dharmendra की पहली फैमिली संग अनबन की खबरों पर बोलीं Hema Malini- 'ये सब AI है...'
राखी सावंत के फोन से हुआ था खुलासा
राखी सावंत ने एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान सुनीता आहूजा को फोन किया और फोन स्पीकर पर रख दिया। उन्होंने उनके कदम का समर्थन करते हुए कहा, 'बहुत अच्छा किया, जो भी किया।' सुनीता ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी वापस ले ली जब उन्हें पता चला कि वो कथित तौर पर कोनल रानी से शादी करने वाले हैं। 'देख राखी, मैं इतना दिन तक चुप थी ना, पांच-छे साल तक? वो उसको मेरी जगह देगा, एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा?' राखी ने फिर उन्हें सलाह दी कि सब कुछ अनदेखा करें और गोविंदा की 200 करोड़ की दौलत पर ध्यान दें। सुनीता ने कहा कि 'मैंने वो केस वापस ले लिया है क्योंकि शादी करने के प्लान में थे ये लोग।'
