Pahlaj Nihalani Funeral: अंतिम दर्शन करने पहुंचे Govinda के चेहरे पर दिखी मायूसी, इन स्टार्स ने भी दी श्रद्धांजलि

Pahlaj Nihalani Funeral: दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने भी पहुंच रहे हैं।

Pahlaj Nihalani Funeral: दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) को लेकर आज ऐसी खबर सामने आई है कि पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर तमाम लोग पहलाज निहलानी की मौत पर दुख जता रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने भी पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में गोविंदा (Govinda) का नाम भी शामिल है। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-नहीं रहे जाने-माने निर्माता पहलाज निहलानी, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस)

govinda at Pahlaj Nihalani Funeral

पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये स्टार्स (pic credit-instagram)

पहलाज निहलानी को इन स्टार्स ने दी अंतिम विदाई

मुंबई में आयोजित दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड (CBFC) अध्यक्ष पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया। वो काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में गोविंदा, वरुण धवन, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, अरहान खान और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि गोविंदा को बॉलीवुड में पहला मौका देने वाले पहलाज निहलानी ही थे। उन्होंने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' के जरिए गोविंदा को लॉन्च किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

End of Feed