बॉलीवुड

Pahlaj Nihalani Death: सनी देओल-कंगना रनौत ने पहलाज निहलानी को बताया "कोहिनूर", नम आंखों से दी विदाई

निर्माता पहलाज निहलानी की मृत्यु से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पहलाज निहलानी ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था, जो उन्हें याद कर रहे हैं। सनी-कंगना जैसे कलाकारों ने तो पहलाज को हीरा बताया है।

Image

Pahlaj Nihlani को Sunny Deol समेत कई सितारों ने दी विदाई (Image Source: Pahlaj Nihlani/Social)

Pahlaj Nihalani Death: भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्माता पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने 4 जून 2026 के दिन अपनी अंतिम सांस ली। पहलाज निहलानी ने 80 और 90 के दशक में कई बिग बजट मसाला एंटरटेनर्स का निर्माण किया था, जिन्होंने उन्हें अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों से कई नए लड़कों ने अपने करियर को शीर्ष पर पहुंचाया, जिनमें गोविंदा मुख्य रहे। पहलाज निहलानी के यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सनी देओल और कंगना रनौत जैसे सितारों ने तो पहलाज निहलानी को भारतीय सिनेमा का कोहिनूर बताया है। (ये भी पढ़ें: Bobby Deol की Bandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बदले गए कई डायलॉग्स)

Sunny Deol-Kangana Ranaut समेत कई सितारों ने दी Pahlaj Nihlani को विदाई

पहलाज निहलानी की मृत्यु की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बड़े-बड़े कलाकार पहलाज निहलानी को याद कर रहे हैं। अदाकारा कंगना रनौत ने पहलाज निहलानी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "पहलाज जी एक ऐसे निर्माता थे, जिन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और कई कलाकारों को लॉन्च किया। वो भारतीय सिनेमा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए पैशेनट रहते थे।" (ये भी पढ़ें: 'बस PR है...' रामायण-वाराणसी के भारी भरकम बजट पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी)

Pahlaj Nihalani Death: सनी देओल-कंगना रनौत ने पहलाज निहलानी को बताता "कोहनूर", नम आंखों से दी विदाई

Pahlaj Nihalani Death: सनी देओल-कंगना रनौत ने पहलाज निहलानी को बताता "कोहनूर", नम आंखों से दी विदाई (Image Source: Social Media)

सनी देओल ने भी पहलाज निहलानी के साथ 80 के दशक में काफी काम किया था। उन्होंने अपनो पोस्ट में लिखा है, "पहलाज जी मेरे बहुत ही अजीज दोस्त और फैमिली फ्रेंड और भारतीय सिनेमा को कोहिनूर जो हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी मुस्कान हमेशा मेरे साथ रहेगी।"

मौसमी चटर्जी और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार भी पहलाज निहलानी की मृत्यु से काफी दुखी हैं और इन्होंने भी निर्माता को याद करते हुए ट्वीट किए हैं। रणदीप हुड्डा ने पहलाज निहलानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तो वहीं मौसमी चटर्जी ने लिखा है कि उन्हें पहलाज निहलानी की मौत का काफी दुख है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article