बॉलीवुड

नहीं रहे जाने-माने निर्माता पहलाज निहलानी, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

जाने-माने निर्माता और सीबीएफसी के पूर्व चीफ पहलाज निहलानी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पहलाज निहलानी ने 76 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को छोड़कर चल बसे।

Image

नहीं रहे निर्माता Pahlaj Nihlani (Image Source: Pahlaj Nihlani/Social Media)

Pahlaj Nihalani Death: भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में देने वाले निर्माता पहलाज निहलानी ने 76 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके पारिवारिक दोस्त शशि रंजन ने न्यूज9 डिजिटल से बात करते हुए इस खबर पर पक्की मुहर लगाई है कि अब निर्माता पहलाज निहलानी नहीं रहे। पहलान निहलानी ने कई यादगार फिल्मों का निर्माण करने के साथ-साथ सीबीएफसी के चीफ की जिम्मेदारी भी संभाली थी। पहलाज निहलानी की मृत्यु की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। (ये भी पढ़ें: 'मैं मां बनने वाली हूं...'- 'द केरल स्टोरी' फेम Adah Sharma ने किया ऐलान, वीडियो देख फैंस को लगा झटका)

pahlaj nihalani की हुई मृत्यु

pahlaj nihalani की हुई मृत्यु (Image Source: Social Media)

नहीं रहे निर्माता Pahlaj Nihalani

पहलाज निहलानी के करीबी और पारिवारिक दोस्त शशि रंजन (Shashi Ranjan) ने मीडिया से बात करते हुए उनकी मृत्यु की खबर पर पक्की मुहर लगाई है। शशि रंजन ने बताया है, "पहलाज जी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे। उनका इलाज नानावती अस्पताल में चल रहा था। जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया तो परिवार उन्हें अस्पताल से घर ले गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।" पहलाज निहलानी कई बड़े सितारों के करीब थे, जिस कारण वो सभी उदास हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन के लिए जल्द ही उनके घर पहुंच सकते हैं। (ये भी पढ़ें: Don 3: 'एक्टर को गुमराह किया गया' Ranveer Singh पर लिए एक्शन पर FWICE प्रेसिडेंट ने तोड़ी चुप्पी)

Bollywood इंडस्ट्री में खास पहचान रखते थे Pahlaj Nihalani

निर्माता पहलाज निहलानी इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने कई बड़ी मसाला फिल्मों का निर्माण किया। उनकी फिल्मों ने 80 और 90 के दशक में नए कलाकारों का करियर संवारा था, जिनमें गोविंदा मुख्य रहे। गोविंदा के साथ उन्होंने कई सारी फिल्में बनाई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रहीं। इल्जाम, आग ही आग, शोला और शबनम और आंखें जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। गोविंदा और दिव्या भारती स्टारर आंखें तो 90 के दशक की बिगेस्ट हिट्स में से एक थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article