बॉलीवुड

Bobby Deol की Bandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बदले गए कई डायलॉग्स

Bandar Movie: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की फिल्म बंदर कल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले ये खबर सामने आई है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई बदलाव किए हैं।

Image

बंदर में हुए बदलाव (pic credit-instagram)

Bandar Movie: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म बंदर (Bandar) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के बारे में लोग खूब बातें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। अब सभी लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच फिल्म बंदर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर.. (ये भी पढ़ें-Bandar: बॉबी देओल ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बस इंसाफ चाहता है' - Exclusive)

bandar movie.

बंदर में हुए ये बदलाव (pic credit-instagram)

सेंसर बोर्ड ने किए ये बदलवा

बॉबी देओल की डार्क ड्रामा फिल्म 'बंदर' को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने एडल्ट यानी 'A' सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की सेंसर प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के गंभीर और संवेदनशील विषय को देखते हुए भी सेंसर बोर्ड ने किसी भी सीन को हटाने के लिए नहीं कहा। हालांकि, फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले शब्दों में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में मौजूद कई अभद्र शब्दों को दूसरे शब्दों से बदल दिया गया है, जबकि कुछ गालियों को म्यूट करने के लिए कहा गया। इसके अलावा कुछ संवादों और शब्दों में भी बदलाव किए गए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड को ऐसे दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिनसे यह साबित होता है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। साथ ही फिल्म में नाम का इस्तेमाल करने के लिए मशहूर हस्तियों ने सहमति दी है। इन सभी बदलावों के बाद 30 मई को फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म की कुल रन टाइम 2 घंटे 10 मिनट 27 सेकंड है।

कब रिलीज होगी फिल्म बंदर

बताते चलें कि फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर सकती है। आप इस मूवी को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article