सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों पर गोविंदा ने खोली जुबान, बोले 'कोई हमें अलग नहीं पाएगा...'

Govinda on Divorce Rumours: कई दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर खबरें आ रही थी कि इस कपल का तलाक होने जा रहा है। इन अफवाहों पर अब गोविंदा ने एक टॉक शो के दौरान पूर्णविराम लगा दिया है। गोविंदा ने कहा कि उन दोनों को कोई लग नहीं सकता है।

Govinda on Divorce Rumours: 90 के दशक के नंबर 1 एक्टर रहे गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं। बीते कुछ पहले ही गोविंदा को लेकर अफवाहें उड़ीं थी कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लगभग 40 साल हो गए हैं। इस जोड़े के तलाक की अफवाहों ने गोविंदा के फैन्स की रातों की नींद उड़ा दी थी। अब काजोल और ट्विंकल के साथ टॉक शो टू मच में गोविंदा ने लंबे समय उड़ रही इन अफवाहों पर खुलकर बात की। गोविंदा ने अपना रिएक्शन देते हुए तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, 'कोई हमें अलग नहीं कर सकता।'

Govinda on Divorce Rumours With Ssunita Ahuja

Pic Credit: IMDb

सुनीता संग तलाक की अफवाहों पर गोविंदा ने दिया बयान

गोविंदा ने सुनीता को अपनी फैमिली का चाइल्ड बताया। उन्होंने, 'वो एक किड की तरह है लेकिन जो जिम्मेदारी उसे मिली, उसने सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह संभाला। वो एक ईमानदार बच्चा है। उसके शब्द कभी गलत नहीं होते हैं। कभी-कभी वो ऐसी बातें बोल देती है, जो उसे नहीं बोलनी चाहिए। उसने कितनी ही गलतियां की हैं... मैंने उसे और पूरे परिवार को कितनी ही बार माफ किया है।' गोविंदा ने कई तरह से पत्नी सुनीता आहूजा की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता ने कई चीजों की परवाह किए बिना ही बच्चों को बहुत अच्छी तरह संभाला है।

End of Feed