गोविंदा ने इसलिए ठुकराया था 'अवतार' का 18 करोड़ का ऑफर, बताया फिल्म का नाम मैंने ही दिया.....

Govinda Latest Interview: गोविंदा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर एक्टर ने खूब बातें की। इनमें से कुछ बातें तो फैंस को हैरानी में डालने वाली हैं क्योंकि उन्होंने यह कहा कि अवतार फिल्म के लिए नाम मैंने ही सुझाया था।

Govinda Latest Interview: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ( Govinda) पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले उनके पैर में गोली लगी थी उसके बाद उनके तलाक की अफवाह तेज हुई। ये सभी बातें बंद हुई ही थी कि एक्टर ने एक और खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक ऐसी बात बताई है जिसपर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। मुकेश खन्ना के साथ इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया है कि उन्हें हॉलिवुड फिल्म 'अवतार' के लीड रोल के लिए ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा

Govinda Latest Interview

अभिनेता गोविंदा मुकेश खन्ना( Mukesh Khanna) के साथ उनकी पॉडकास्ट में नजर आए। इस मौके पर एक्टर ने अपने करियर से जुड़ी ढेर सारी बातें की, जिसमें से सबसे हैरान कर देने वाली बात यह लगी कि मशहूर फिल्म निर्माता जैम्स कैमरुन ( James Cameron) ने उन्हें अवतार( Avtar) के लिए लीड रोल ऑफर किया था। गोविंदा ने बताया कि जेम्स ने उन्हें कहा था कि मैं तुम्हें 18 करोड़ दूंगा तुम अवतार के हीरो बन जाओ। हालांकि हीरो नंबर वन ने इसे ठुकरा दिया था, क्योंकि उनका कहना था कि मेरा रोल बकवास था।

End of Feed