Sunita Ahuja on Govinda-Komal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा लाइफ ठीक नहीं चल रही है। सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा का अफेयर होने का गंभीर आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का कहना है कि गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) का अफेयर चल रहा है। गोविंदा की पत्नी ने हाल ही में बड़ा दावा करते हुए कहा कि दोनों शादी करने वाले थे इसलिए उन्होंने तलाक का केस वापस लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' में Yash के 'रावण' अवतार पर फिदा हुए Honey Singh, बांधे तारीफों के पुल)
सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल को लेकर किया बड़ा खुलासा (Pic Credit: Instagram)
शादी करने वाले थे गोविंदा-कोमल?
हाल ही में सुनीता आहूजा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि गोविंदा अपनी गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग में थे। सुनीता ने कहा, 'मैंने कल तलाक का केस वापस लिया है क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे वो लोग।' सुनीता आहूजा द्वारा किए गए इस खुलासे ने गोविंदा के फैन्स को भी हैरान कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sharmila Tagore के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच...')
राखी ने दिया रिएक्शन
इस पर राखी ने उनसे कहा, 'यह अच्छी बात है। जैसा मैंने कहा था, आपने केस वापस लेकर बिल्कुल सही किया।' इसके बाद राखी ने सुनीता से आर्थिक चीजों पर ध्यान देने को कहा। राखी ने बताया, 'आप 200 करोड़ पर ध्यान दीजिए। सब छोड़ दीजिए। दूसरी-तीसरी कोई आ गई ना, तो सब हड़प लेगी। आप पहले अपने नाम पर सब कुछ कर लीजिए, प्लीज, मेहरबानी।' कॉल खत्म होने के बाद राखी ने सुनीता को अपना समर्थन देते हुए कहा, 'घर की औरत गलत नहीं है। मैं उसके साथ हूं।'
