Golmaal 5: 2026 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन शुरू करेंगे शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज

Ajay Devgn's Golmaal 5: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक 'राकेश मारिया' की बायोपिक के शूट को पूरा करने के बाद रोहित शेट्टी साल 2026 में अजय देवगन (Ajay Devgn) संग 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

Ajay Devgn's Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन ने बीते सालों में एक-साथ कई फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी और अजय देवगन अब तक जमीन, गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, गोलमाल अगेन, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन सहित कई फिल्में साथ में कर चुके हैं। दोनों इंडियन सिनेमा की डायरेक्टर-एक्टर की सफल जोड़ी है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक रोहित शेट्टी ने आने वाले दिनों में अजय देवगन के साथ फिल्म 'गोलमाल' के 5वें पार्ट को शुरू करने की प्लानिंग कर ली है।

Rohit Shetty and Ajay Devgn

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी इस समय राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी को मुंबई में फिल्माया जा रहा है और जॉन अब्राहम इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में ही पूरी कर ली जाएगी और 2026 की शुरुआत में रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को पूरा करने के बाद रोहित शेट्टी 2026 में अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' को शुरू कर देंगे। सुनने में आ रहा है कि 2026 में फरवरी और मार्च के महीने में 'गोलमाल 5' शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed