Sonal Chauhan Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) दुबई से भारत वापस लौट आई हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र बंद हो गया था। कई फ्लाइट्स कैंसल हो गईं और सोनल चौहान भी दुबई में ही फंस गई थीं। फैंस बहुत चिंतित थे, लेकिन अब सोनल ने खुद अपडेट देकर सबको राहत दी है। सोनल चौहान ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं सोनल चौहान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है।
Image Source: Sonal Chauhan Instagram
घर वापस आईं सोनल चौहान
एक्ट्रेस सोनल चौहान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनल चौहान की अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्ट है। इस पोस्ट में सोनल चौहान इंडिया वापस लौट आने की जानकारी देती नजर आईं। सोनल चौहान ने लिखा कि 'भारत वापस घर लौट आई और बहुत-बहुत आभारी हूं। दिल से सबका शुक्रिया इतना प्यार, दुआएं और मैसेज भेजने के लिए। ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अब मैं सुरक्षित भारत में हूं।' आगे लिखा कि 'पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल थे, लेकिन मैंने दुबई की वो अटूट हिम्मत और सहनशक्ति भी देखी, जो वहां के लोगों के सरकार पर पूरे भरोसे से आती है। इस बार मुझे भी वही भरोसा महसूस हुआ। मैं दुबई की अथॉरिटीज का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने इस मुश्किल वक्त में हमें सुरक्षित और शांत रखा। सब कुछ इतने प्यार और जिम्मेदारी से संभाला कि हर कोई सुरक्षित और संरक्षित महसूस कर रहा था। मैं सचमुच उम्मीद करती हूं कि ये सब जल्दी खत्म हो जाए, क्योंकि युद्ध कभी जवाब नहीं होता। मेरा दिल उन सबके साथ है जो इस मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। मैं शांति की दुआ करती हूं और जल्दी सब ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।'
ईशा गुप्ता भी आईं वापस
सोनल चौहान के अलावा ईशा गुप्ता भी दुबई में फंसी हुई थीं। ईशा गुप्ता भी इंडिया वापस आ गई हैं। इसकी जानकारी ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। सोनल चौहान की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
