Global Peace Honours 2025: शाहरुख खान की स्पीच ने लोगों को किया इमोशनल, किंग खान ने कहा- 'हमें जाति-धर्म से...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 09:08 AM IST

Shah Rukh Khan on Terror Attack: बॉलीवुड केे सुपरस्टार शाहरुख खान का ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 (Global Peace Honours 2025) इवेंट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने आतंकी हमलों में मारे गए मासूम लोगों और शाहिद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो...

Shah Rukh Khan on Terror Attack: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बार शाहरुख खान ने फिर दिखा दिया कि वो सिर्फ सिल्वर स्क्रीन के बादशाह ही नहीं, बल्कि दिलों का भी राजा हैं। कल ही शनिवार को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 (Global Peace Honours 2025) इवेंट में पहुंचे सुपरस्टार ने अपनी सादगी भरी स्पीच से सबको इमोशनल कर दिया। इस अवॉर्ड शो में उन्होंने 26/11 मुंबई अटैक्स (26/11 Mumbai Attacks), पहलगाम टेरर अटैक (Pahalgam Terror Attack) और हाल ही के दिल्ली ब्लास्ट्स (Delhi Blasts) के मासूम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन बहादुर जवानो और सिक्योरिटी पर्सनल को सलाम किया, जो देश की रक्षा में शहीद हो गए।

Shah Rukh Khan On Terror

Image Source: ANI

शाहरुख खान ने कही ये बात

एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शाहरुख खान ने बहुत भावुक भाषण दिया। उन्होंने सबसे पहले आतंकी हमलों में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी। शाहरुख खान ने कहा कि '26/11 मुंबई हमले, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सलाम।' इसके बाद उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए कुछ पंक्तियां पढ़ीं। अं में शाहरुख खान ने कहा कि 'आइए हम सब मिलकर शांति की राह पर चलें। जाति-धर्म और भेदभाव को भूलकर इंसानियत का रास्ता अपनाएँ, ताकि हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ न जाए और हमारे देश में शांति बनी रहे।' तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान का ये वीडियो, जो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed