₹2.50 करोड़ में बनी इस मूवी ने सनी देओल को रोतों-रात बना दिया था सुपरस्टार, डायलॉग्स सुन आज भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 09:04 AM IST

Ghayal Movie Trivia: Movie Trivia: साल 1990 में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol), अमरीश पुरी (Amrish Puri) और मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) की फिल्म घायल (Ghayal) ने रिलीज होते ही कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने सनी देओल को एक एक्टर से सुपरस्टार बना दिया था।

Ghayal Movie Trivia: बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्में आती-जाती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो इतिहास रच जाती हैं। साल 1990 में रिलीज हुई 'घायल' ऐसी ही एक फिल्म थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि सनी देओल को एक आम हीरो से सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म ने 7 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। राजकुमार संतोषी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आज भी एक्शन-ड्रामा की मिसाल है। इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों को मुंह जुबानी याद है। इस फिल्म को लेकर आज भी खूब चर्चा होती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में ऐसा क्या खास था जिसने सनी देओल को स्टार से सुपरस्टार बना दिया।

Ghayal Movie Trivia Movie Trivia

Image Source: Ghayal Movie

फिल्म की कहानी

'घायल' की कहानी है अजय मेहरा (सनी देओल) की, एक जवान लड़के की, जो बॉक्सिंग चैंपियन बनने का सपना देखता है। लेकिन जब उसके भाई अशोक (राज बब्बर) की हत्या हो जाती है, तो अजय का जीवन उलट-पुलट हो जाता है। वो गलत तरीके से जेल में बंद हो जाता है और सिस्टम की भ्रष्टाचार से तंग आकर खुद ही न्याय का रास्ता चुनता है। फिल्म में बदले की आग, परिवार का प्यार, दोस्ती और समाज के काले सच को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म खाली एक्शन नहीं, बल्कि एक इमोशनल रोलरकोस्टर भी है।

End of Feed