Ganpath Box Office Prediction: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मोस्ट अवेटेड फिल्म गणपथ (Ganpath) के लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन, अमिताभ बच्चन, एली एवराम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कल यानी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर और कृति दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आए। फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस करती है?
Ganpath Box office prediction (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- बायोपिक के बारे में सुनकर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को मारी थी चप्पल, बोलीं- तू एक्टिंग कर लेगा
बॉक्स ऑफिस पर गणपथ को जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिलेगी। अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, गणपथ फर्स्ट डे पर 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म की कहानी एक मसीहा पर आधारित है। फिल्म में टाइगर के साथ- साथ कृति सेनन भी एक्शन अवतार में दिखाई देंगी।
जानें टाइगर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गणपथ में टाइगर और कृति की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेकरार है। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म हीरोपंती में काम किया था। हीरोपंती से टाइगर और कृति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गणपथ के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर सिंघम अगेन, बड़े मियां छोटे मियां समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
