Gandhi Movie: पंडित नेहरू की मौत से 18 साल तक टल गई थी गांधी फिल्म, इंदिरा गांधी की मदद से शुरू हुई शूटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:15 PM IST

Gandhi Movie facts: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित साल 1982 में फिल्म गांधी ने कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो को 18 साल का वक्त लग गया था। गांधी जयंती पर जानिए फिल्म गांधी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है।
  • साल 1982 में महात्मा गांधी पर फिल्म गांधी रिलीज हुई थी।
  • गांधी फिल्म को बनाने में 18 साल का वक्त लगा था।

Gandhi Movie Facts: देशभर में आज राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2022) मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। महात्मा गांधी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं लेकिन, साल 1982 में आई हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी को बापू की सबसे अच्छी बायोपिक माना जाता है। इस फिल्म ने कई एकेडमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। गांधी फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बनाने में रिचर्ड एटनबरो को लगभग 18 साल लग गए थे।

Gandhi-Movie

Gandhi Movie

साल 1962 में गांधी फिल्म के डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो (Richard Attenborough) को लंदन में भारत के हाई कमिशनर मोतीलाल कोठारी ने फोन किया था। वह महात्मा गांधी के फॉलोवर थे। रिचर्ड एटनबरो ने लुइस फिशर द्वारा लिखी महात्मा गांधी की बायोग्राफी पढ़ी थी। इसके बाद रिचर्ड लॉर्ड माउंटबैटन के जरिए देश के तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और उनकी बेटी इंदिरा गांधी से मिले थे। पंडित नेहरू ने फिल्म को मंजूरी दे दी थी और उनसे वादा किया था कि वह फिल्म के प्रोडक्शन में उनकी मदद करेंगे। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद फिल्म को बड़ा झटका लगा।

End of Feed