Ganapath Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ की फिल्म पर छाए मनहूसियत के बादल, 10 करोड़ कमाने में निकली जान

Ganapath Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'गणपत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की विकास बहल डायरेक्टेड फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

Ganapath Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'गणपत' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में पिछली फिल्में फ्लॉप हो जाने के बाद टाइगर श्रॉफ ने गणपत से कमबैक किया है। इसी के साथ फिल्म का क्रेज फैंस के बीच भी कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला था। जिसकी वजह से फिल्म को दर्शकों द्वारा कुछ ज्यादा भाव नहीं दिया। ऐसे में फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Ganapath Box Office Collection Day 6

विकास बहल डायरेक्टेड फिल्म 'गणपत' (Ganapath) का एडवांस बुकिंग में भी बहुत बुरा हाल देखा गया था। लेकिन अब सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने छठे दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है, जो काफी चौंका देने वाली है। फिल्म ने पहले दिन भी सिर्फ ओपनिंग मि 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में ये कलेक्शन देख मेकर्स के तो होश उड़ गए हैं। फिल्म देखने के बाद भी क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्टिंग को भी धांसू न बताकर बर्बाद बता रहे है दर्शक।

End of Feed