Sunny Deol की 'Gadar 2' ने चटाई Shah Rukh Khan की 'Pathaan' को धूल, बनी 2023 की हाईएस्ट ग्रॉसर

Gadar 2 Beats Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' ने मात दे दी है। 'गदर 2' ने 'पठान' के लाइफटाइम बिजनेस को क्रॉस कर लिया है और ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Gadar 2 Beats Pathaan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस साल फिल्म 'पठान' (Pathaan) से ब्लॉकबस्टर कमबैक किया था। बीते 4 सालों में शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। कई लोगों को लगने लगा था कि किंग खान का बॉलीवुड करियर खत्म हो गया है लेकिन 'पठान' के कलेक्शन ने साबित कर दिया कि शाहरुख खान के स्टारडम मात देना इतना आसान नहीं है। शाहरुख खान की 'पठान' के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म ने भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए। 'गदर 2' की कम होती कमाई को देख लोगों को लगने लगा था कि अब ये फिल्म 'पठान' के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'गदर 2' (Gadar 2) ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' को धूल चटा दी है।

Gadar 2 and Pathaan

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान की 'पठान' के हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन को सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मात दी दी है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 524.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरी ओर 'गदर 2' ने 524.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'पठान' को मत देकर 'गदर 2' हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

End of Feed