Gadar 2 Box Office Record: Sunny Deol ने 15 अगस्त के दिन 'फाड़ दिया सिस्टम', रिकॉर्ड देख बोलेंगे 'छोरा देओल साहब का...'

Gadar 2 Box Office Record: बॉलीवुड के घायल शेर सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज मूवी गदर 2 (Gadar 2) सिवेमाघरों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर रही है। फिल्म गदर 2 ने 5वें दिन 55 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई करके 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

Gadar 2 Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म गदर 2 ने पहले दिन से ही रिकॉर्ड बनाने का ऐसा सिलसिला शुरू किया था, जो अब तक जारी है। फिल्म गदर 2 ने 5वें दिन अपने खाते में 55.40 करोड़ रुपये जोड़े हैं। गदर 2 को 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है, जिस कारण इसके मेकर्स काफी खुश हैं। फिल्म ने 5 दिनों के अंदर की अपने खाते में 200 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Sunny Deol Gadar 2

Sunny Deol Gadar 2

Gadar 2 बनी 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 ने 15 अगस्त के दिन धांसू कमाई करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म गदर 2 55.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली मूवी बन गई है। इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म ने इतनी शानदार कमाई नहीं की थी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि सनी देओल की गदर 2 द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड सालों-साल नहीं टूटेगा।

End of Feed