Gadar 2 Box Office Prediction Day 2: सनी देओल की गदर 2 ने उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 06:52 PM IST

Gadar 2 Box Office Prediction Day 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल है। फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करेगी। आइए जानते हैं फिल्म दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस करेगी।

Gadar 2 Box Office Prediction Day 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की कहानी को आगे दिखाया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है।

फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ की कमाई की। फिल्म की एडवांस टिकटे धड़ल्ले से बिक रही है। लॉन्ग वीकेंड होने का फायदा फिल्म को भरपूर मिलने वाला है।

End of Feed