बॉलीवुड

OMG 2 Box Office Collection Day 2 Early Estimate: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने लगाई छलांग, जानें दूसरे दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 07:43 PM IST

OMG 2 Box Office Collection Day 2 Early Estimate: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj tripathi) की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 10. 50 करोड़ की कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Image

OMG 2 Collection Day 2 (credit pic: instagram)

OMG 2 Box Office Collection Day 2 Early Estimate: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में है। बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 के साथ गदर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों में गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली। वहीं, अक्षय की ओएमजी 2 ने पहले दिन ठीक- ठाक कमाई की। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को दिखाया गया है।

फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने का फायदा हुआ है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 40 से 45 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी है।

ओएमजी 2 ने दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म दूसरे दिन 15. 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म दो दिन में कुल मिलाकर 25. 26 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में थी। CBFC ने फिल्म के कई सीन्स को हटाने की मांग की थी। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को U|A सर्टिफिकेट मिले ताकि इसे 18 साल से कम के बच्चें भी देख सके। ये फिल्म खासतौर पर 12 से 18 साल के बच्चों के लिए बनाई गई थी। इस बात से एक्टर पंकज त्रिपाठी नाराज भी थे। उनका कहना था कि ये फिल्म टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंचेगी ही नहीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article