Jailer Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में मोहनलाल (Mohanlal), तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) कैमियो रोल में है। फिल्म का निर्देशन नेलशन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की थी। फिल्म ने 48. 35 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 26. 56 करोड़ का बिजनेस किया।
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, जेलर की कमाई में 45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने कुल मिलाकर 75. 35 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म शनिवार को 30 करोड़ की कमाई कर सकती हैं।
दूसरे दिन जेलर बॉक्स ऑफिर पर गिरी औंधे मुंह
रजनीकांत ने दो साल के ब्रेक के बाद जेलर से बड़े पर्दे पर वापसी की है। एक्टर ने फिल्म में रिटायर्ड अफसर की भूमिका निभाई है। जेलर में जैकी श्रॉफ, प्रियंका मोहन, राम्या कृष्णन, शिवाकुमार, तमन्ना भाटिया समेत कई कलाकार मौजूद है। ये एक मल्टीस्टार फिल्म है। जेलर इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर ऊभरी है। फिल्म ने पोन्नियन सेल्वन के ओपनिंग कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। जेलर से पहले रजनीकांत की अन्नाथे साल 2021 में आई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
