Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। अब गदर 2 जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने वाली है। गदर 2 की कमाई में अब धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है। रविवार को 8.75 करोड़ की कमाई करने के बाद अब फिल्म ने सोमवार और मंगलवार को काफी कमी आ गई है। तारा सिंह और सकीना का जादू बड़े पर्दे पर आज भी बरकरार है। इसका सबूत गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर मिल रहा है। बड़े पर्दे पर सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ने तहलका मचा दिया है। 22 साल बाद भी दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब भा रही है। आइए गदर 2 के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Gadar 2 Box Office
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly की बायोपिक के लिए फाइनल हुए Ayushmann Khurrana !! फैन्स के बीच दौड़ी खुशी की लहर
खतरे में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 जल्द ही प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। रिलीज के 26वें दिन गदर 2 के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 2.70 करोड़ तक रहने की उम्मीद है। जिसके साथ ही सोमवार को फिल्म ने 506.5 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
