Gadar 2 Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) ने रिलीज होते ही ऐसी रफ्तार पकड़ी कि एक महीने के अंदर ही इसकी कमाई 500 करोड़ के पार पहुंच गई। फिल्म गदर 2 निर्माताओं को भी उम्मीद नहीं थी कि सनी पाजी इस उम्र में 500 करोड़ का कारोबार कर सकते हैं लेकिन वो कहते हैं न... बॉलीवुड में किसी भी कलाकार की किस्मत बदलने के लिए सिर्फ एक शुक्रवार का दिन चाहिए। सनी पाजी की किस्मत में वो शुक्रवार गदर 2 लेकर आई और बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया।
Gadar 2 Box Office Collection Day 28
Gadar 2 ने 28वें दिन की केवल 1.50 करोड़ की कमाई
बीते दिन सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई मूवी जवान (Jawan) रिलीज हुई है। फिल्म जवान का फीवर दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म जवान ने ओपनिंग-डे पर लगभग 80 करोड़ का कारोबार किया है, जिस कारण सनी पाजी की गदर 2 की रफ्तार थम गई है। जवान की वजह से फिल्म गदर 2 रिलीज के 28वें दिन केवल 1.50 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जोड़ पायी है। इसके साथ गदर 2 की कुल कमाई 510 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस गेम में दोबारा लौटे सनी देओल
सनी देओल काफी लम्बे वक्त से बॉक्स ऑफिस गेम से बाहर थे लेकिन गदर 2 ने उनकी वापसी करा दी है। गदर 2 से साबित हो गया है कि अगर सनी पाजी को अच्छी कहानी मिले तो सलमान-शाहरुख की तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का दम रखते हैं। काफी लम्बे समय से सनी देओल के हाथ कोई अच्छी कहानी नहीं लग रही थी, जिस कारण उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं।
