Sunny Deol’s Gabru Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'गबरू' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रोड्यूसर विशाल राणा (Vishal Rana) ने सनी देओल स्टारर 'गबरू' को रिलीज करने की प्लानिंग को लेकर अपडेट जारी किया है। फैन्स को लग रह था कि यह फिल्म 2026 में रिलीज की जा सकती है लेकिन अब जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक 'गबरू' के लिए सभी और इंतजार करना पड़ेगा। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana OTT Release: इस प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल में स्ट्रीम होगी Ranbir Kapoor की रामायण, जानें यहां)
'गबरू' 2027 में होगी रिलीज (Pic Credit: Instagram)
2027 में आएगी 'गबरू'
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए प्रोड्यूसर विशाल राणा ने बताया कि 'गबरू' 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। खास बात यह है कि सनी देओल इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। निर्माता का दावा है कि दर्शकों ने उन्हें पहले कभी इस तरह के अवतार में नहीं देखा होगा। हालांकि अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हनुमान जी' ने बचाई Tiger Shroff की जान? मां Ayesha Shroff का पोस्ट हुआ वायरल)
'गबरू' ऐसा प्रोजेक्ट है, जो प्रोड्यूसर विशाल राणा के दिल के करीब है। निर्माता ने यह भी बताया कि फरवरी 2026 में 'बॉर्डर 2' की सक्सेस मीट के दौरान सनी देओल ने इस फिल्म की तारीफ की थी। इसके बाद कई लोगों ने विशाल राणा से संपर्क कर फिल्म के बारे में जानकारी ली। विशाल राणा ने सनी पाजी के फेमस डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा, 'इस बार ढाई किलो का हाथ नहीं, ढाई किलो का हार्ट लेकर आया हूं!' फिल्म की कहानी और सनी देओल के किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल विशाल राणा फिल्म 'गुलाबी' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस मूवी में हुमा कुरैशी को अहम रोल में देखा जाएगा। निर्माता के मुताबिक फिल्म की शूटिंग और बाकी काम पूरे हो चुके हैं लेकिन मेकर्स अभी इसकी रिलीज के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म भी 2027 में रिलीज की जाएगी।
