Ramayana: दादा साहेब फाल्के ने बनाई थी पहली रामायण फिल्म, राम और सीता बने थे एक ही एक्टर

Ramayana Film: रणबीर कपूर की रामायण से कई साल पहले दादा साहेब फाल्के ने 'लंका दहन' फिल्म बनाई थी। इसमें अन्ना सालुंके ने भगवान राम और माता सीता, दोनों का किरदार निभाया था।

रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayana) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है कि हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। बड़े पर्दे पर रणबीर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में देखकर दर्शक गदगद हैं। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में सभी लोग बात कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर से दशकों पहले भी पर्दे पर भगवान राम और रावण की कहानी दिखाई जा चुकी है? आखिर इंडियन सिनेमा की पहली 'रामायण' कौन सी थी और उसमें किन कलाकारों ने राम और रावण का किरदार निभाया था? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana की तारीफ में Ram Gopal Varma ने पढ़े कसीदे, रणबीर-यश की एक्टिंग ने जीता दिल)

indian cinema first ramayana

भारतीय सिनेमा की पहली रामायण (pic credit-IMDb/instagram)

भारतीय सिनेमा की पहली रामायण

आज रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा रखी है। रणबीर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा में रामायण की कहानी दिखाने की शुरुआत आज से नहीं, बल्कि 100 साल से भी पहले हो चुकी थी? उस दौर में न शानदार VFX थे, न बड़े-बड़े सेट और न ही कलाकारों की आवाज सुनाई देती थी। इसके बावजूद एक फिल्म ऐसी बनी, जिसने सिनेमाघरों में दर्शकों को इस कदर दीवाना बना दिया कि लोग पर्दे पर सिक्के तक उछालने लगे। हैरानी की बात तो यह है कि इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता के किरदार के लिए दो अलग कलाकार नहीं, बल्कि एक ही अभिनेता को चुना गया था।

End of Feed