FIR Registed against Yaariyan 2 Makers: फिल्म यारियां के गानों और मूवी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया था। अब इसके सीक्वल में दिव्या कुमार खोसला (Divya Kumar Khosla) और पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) नजर आने वाले हैं। यारियां 2 (Yaariyan 2) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब फिल्म के एक को लेक र बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब यारियां के मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR भी दर्ज करवा दी गई है। फिल्म के आगे को लेकर ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह लोगों की धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने का काम कर रहा है। फिल्म के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोग इसपर जल्द से जल्द बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। सिख समुदाय के लोगों का मानना है कि इन गाने में किरपान गलत अंदाज से दिखाया गया है, जो उनके धर्म का मजाक बनाने का काम कर रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
FIR Against Yaariyan 2
यह भी पढ़ें- OM Shanti विजय आनंद की पत्नी सुषमा आनंद ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक कुर्सी से गिरकर हुई मौत
मुश्किलों में फंसे यारियां 2 के मेकर्स
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सिख तालमेल कमेटी के एक सदस्य ने फिल्म के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। इसी के साथ ही पुलिस ने बताया कि IPC की धारा-295A के तहत ये पूरा मामला दर्ज कर लिया गया है।
